News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Sunday, August 9, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ के लेडी डाक्टर ने लगाई फांसी, मामला क्या देखें..

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ के लेडी डाक्टर ने लगाई फांसी, मामला क्या देखें..


हमरNews:
अंबिकापुर में लेडी डाक्टर की घर में मिली लाश से इलाके में सनसनी फैल गयी। प्रथम दृष्टिया मामला खुदकुशी बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। महिला डाक्टर का नाम डॉ खुशबू सिंह है, जो शहर के नमनाकला इलाके में रहती थी। संदेह जताया जा रहा है कि डाक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

घटना शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात की बतायी जा रही है।


डाक्टर खुशबू बलरामपुर के बरियो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थी और अपने 5 साल के बेटे को लेकर नमनाकला स्थित मायके में रह रही थी। 8 अगस्त की रात खुशबू सिंह खाना खाने के बाद अपने बेटे के साथ कमरे में सोने चली गई थी। रात करीब 2 बजे जब बेटे की नींद खुली तो उसने मां को फांसी के फंदे में लटकते हुए पाया।

मां को इस हालत में देख बच्चा अपनी नानी को जगाने पहुंचा और पूरी घटना बतायी। 

परिजनों ने जब डाक्टर खुशबू के बेडरूम में झांका तो वो अपने दुपट्टे से झूलती हुई मिली। परिजन तत्काल खुशबू को फंदे से उतारकर मेडिकल कालेज पहुंचे,
लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल महिला डॉक्टर ने आत्महत्या क्यों किया इसका कारण अज्ञात हैं। साथ ही पुलिस को डॉक्टर के कमरे से सुसाइड नॉट जैसा कुछ बरामद नही हुआ हैं। वही पुलिस मामले की विवेचना कर जांच में जुट गई हैं।
हमरNews

No comments:

Post a Comment