News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Sunday, August 9, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन के सामने प्रेमी जोड़े ने कूदकर दी जान, नाबालिग प्रेमिका की हुई मौत...

ब्रेकिंग न्यूज़दुर्ग में ट्रेन के सामने प्रेमी जोड़े ने कूदकर दी जान, नाबालिग प्रेमिका की हुई मौत...


हमरNews:
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर जान देने का प्रयास किया है । इस दौरान हालांकि युवक की हालत गंभीर है लेकिन नाबालिग युवती की जान चली गयी है।


जानकारी में मुताबिक भिलाई से लगे चरोदा डी केबिन के करीब एक प्रेमी जोड़े ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। जिसमें नाबालिग प्रेमिका की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। वहीं प्रेमी को गंभीर हालत में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार सुबह लगभग 6 बजे की है। भिलाई तीन जीआरपी पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की की लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है। लड़का अभी जीवित है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

चरोदा डी केबिन के पास मालगाड़ी के आगे कूदने वाले प्रेमी जोड़े के बारे में पुलिस ने बताया कि उरला निवासी नाबालिग लड़की शनिवार रात से ही घर से गायब थी। वहीं देवभोग में ड्राइवर का काम करने वाला 18 वर्षीय रितिक भी घर पर नहीं था। दोनों उरला के ही निवासी हैं। घटना की सूचना दोनों के परिजनों की दे दी गई है।


भिलाई तीन जीआरपी थाना टीआई एलएस राजपूत ने बताया कि घटना आज सुबह की है। ट्रेक में लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां नाबालिग लड़की मृत मिली। वहीं लड़के की सांसें चल रही थी। जिसे पहले उपचार के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया। बाद में उसे जिला अस्पताल दुर्ग और फिर रायपुर मेकाहारा उपचार के लिए भेजा गया है। इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुुुलिस ने बताया कि दोनों के परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।

हमरNews

No comments:

Post a Comment