News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, August 19, 2020

बड़ी खबर: धान बोनस की दूसरी किस्त, किसानों को दिए जायेंगे 85.93 करोड़ रुपए...कब देखें

हमरNews:
राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों को समर्थन मूल्य 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की थी। लेकिन केंद्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 18 सौ रुपए घोषित किया था।


राज्य सरकार ने अंतर की राशि लगभग 7 सौ रुपए देने का वायदा किया था।

इस वायदे के तहत किसानों को अंतर की बकाया राशि का पहला भुगतान कर चुकी है। अब २० अगस्त को दूसरी किस्त का भुगतान करेगी। राज्य शासन की तरफ से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को राशि भेज दी गई है।

बिलासपुर जिले के 1 लाख एक हजार 662 किसानों को धान के समर्थन मूल्य की दूसरी किस्त की राशि 20 अगस्त को दिया जाएगा। 85 करोड़ 93 लाख 14 हजार रुपए पिछली खरीफ फसल में धान बेचने वाले किसानों को दिया जाएगा।


1.1 लाख किसान

जिले में एक लाख एक हजार 662 किसानों के खाते में समर्थन मूल्य धान की अंतर राशि उनके खातों में जमा की जाएगी। चार किस्तों में यह राशि 327 करोड़ 35 लाख 77 हजार रुपए का भुगतान किया जाएगा। इसमें गौरेला, पेंड्रा, मरवाही के किसान भी शामिल हैं।


3 अन्य जिले में किसानों की संख्या


जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से संबद्ध तीन अन्य जिले जांजगीर-चांपा, कोरबा एवं मुंगेली शामिल हैं..इसमें


  • जांजगीर-चांपा जिले में 1 लाख 69 हजार 54 किसानों को चार किस्तों में 538 करोड़ 94 लाख 9 हजार रुपए अंतर की राशि का वितरण किया जाएगा। 
  • इसी प्रकार कोरबा के 23 हजार 832 किसानों को 17 करोड़ 75 लाख 23 हजार रुपए चार किस्तों में दिया जाएगा। 
  • मुंगेली जिले के 71 हजार 167 किसानों को 223 करोड़ 14 लाख 57 हजार रुपए का चार किस्तों में दिया जाएगा। इन सभी जिलों में किसानों को समर्थन मूल्य की अंतर की राशि की पहली किस्त दे चुकी है।


राशि आ गई

किसानों धान बोनस की दूसरी किस्त की राशि ८६ करोड़ रुपए आ गई है। 20 अगस्त को किसानों के खाते में सीधे जमा कर दिया जाएगा।
हमरNews

No comments:

Post a Comment