News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, August 19, 2020

बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के इन शहरो में 24 अगस्त तक टोटल लॉकडाउन, आदेश जारी


हमरNews:
छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। कोरोना संक्रमण का प्रदेश में रोजाना एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। कल भी प्रदेश में 808 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। ये आंकड़ा प्रदेश में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। हालात को देखते हुए सूरजपुर जिला प्रशासन ने प्रतापपुर विकासखंड में 24 अगस्त तक टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया है।



जारी आदेश के अनुसार लॉकडाउन आज रात से 24 अगस्त तक लागू किया जाएगा। 


इस दौरान नगर पंचायत में सिर्फ आवश्यक सेवाओं की दुकानें सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक ही खुलेंगी। वहीं, दूध, पनीर की दुकानें सुबह 6 से 10 बजे तक की छूट दी गई है।



बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 16833 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 10847 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 158 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5828 मरीजों का उपचार जारी है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment