हमरNews:
राजधानी के तेलीबांधा स्थित देवारपारा में एक 28 वर्षीय महिला ने पहली मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली मृतिका का मंगलवार को परिजनों के साथ विवाद हुआ था, बताया जा रहा है कि घटना के वक्त महिला शराब के नशे में थी।
तेलीबांधा थाना प्रभारी रमाकांत साहू के अनुसार देवारपारा निवासी पूजा वर्मा नाम की महिला पहली मंजिल से कूद गई, उसके बेटे ने थाने में आकर इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई, मंगलवार को आपस में परिवार के लोग झगड़ रहे थे।
तब पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया था
घटना के वक्त आज भी महिला शराब का सेवन की हुई थी मृतिका का बेटा उसे बचाने के लिए खींच रहा था, लेकिन वह उसको पीछे धकेल कर कूद गई. परिवार में मृतिका का पति, बच्चे के अलावा जेठ जेठानी हैं आए दिन मृतिका का जेठ जेठानी से विवाद होता था।हमरNews


No comments:
Post a Comment