हमरNews:
बीती रात घर में अपनी बहन के साथ सो रही एक किशोरी की हत्या कर दी गई थी। मृतका के सिर और गले पर चोट के निशान पाए गए। कटघोरा पुलिस ने सूचना मिलने पर यहां का मुआयना किया, मौके से कुल्हाड़ी जब्त कर ली गई है। एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर मल्दा गांव में आज सुबह यह घटना हुई।
कटघोरा पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले गांव में हत्या की जानकारी मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उनके जरिए यह खबर पुलिस तक पहुंची। उस समय तक पुलिस को यह पता नहीं था कि वास्तविकता क्या है? 13 वर्षीय सुनयना महंत की हत्या का मामला था, इसलिए समझा गया कि आपसी रंजिश या पुरानी तनातनी के कारण यह सब हुआ होगा।मृतका अपनी बड़ी बहन के साथ घर में सो रही थी।
कुछ घंटे बाद खबर मिली कि छोटी बहन की हत्या हो गई। मामला अपने आपमें हैरान करने वाला था। कटघोरा टीआई अविनाश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां का जायजा लेने के साथ प्रारंभिक जांच-पड़ताल की। घर और आसपास के लोगों से इस बारे में पूछताछ की गई।कुछ ही देर में तथ्य स्पष्ट हो गए।
अब तक की जानकारी में पुलिस को यही पता चला है कि मोबाइल का उपयोग किये जाने को लेकर गांव के एक नाबालिग से मृतका का विवाद हुआ था। खटपट के बीच इस घटना को अंजाम दे दिया गया। प्रकरण से जुड़ी सभी कडिय़ों को पिरोने का काम किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। आगे की जांच के साथ इसमें 302 को जोड़ा जाएगा।मृतका का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पीएम रिपोर्ट से आने वाले तथ्यों से जांच की दिशा आगे बढ़ाई जाएगी। हालांकि यह औपचारिक ही होगी। पुलिस का कहना है कि मोबाइल के चक्कर में नाबालिग के द्वारा अपने हमउम्र की हत्या किये जाने का यह नए तरह का मामला है। जिससे अभिभावकों को चौकस रहने की जरूरत है।ऑनलाइन पढ़ाई पर दिया जा रहा जोर
कोरोना संक्रमण के कारण शैक्षणिक संस्थाएं बंद हैं। ऐसे में संस्थागत पठन-पाठन नहीं हो रहा है। विद्यार्थियों को शिक्षण से जोड़े रखने के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की अवधारणा पर काम जारी है।एंड्रायड मोबाइल के माध्यम से इस दिशा में काम चल रहा है। पालकों की जिम्मेदारी इस स्थिति में और ज्यादा बढ़ गई है। मनोवैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि मोबाइल पर होने वाली पढ़ाई से बच्चे क्या सीख रहे हैं और उपयोग किस तरह से कर रहे हैं, पालकों को इस पर भलीभांति ध्यान देने की जरूरत है।
हमरNews


No comments:
Post a Comment