News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, August 22, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: कोरबा में शराब पीने को लेकर हुआ विवाद , युवक पर डंडा से ताबड़तोड़ हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

हमरNews:
शराब पीने को लेकर 2 युवकों ने एक युवक पर डंडा से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी, यह घटना दर्री थाना क्षेत्र के लाटा अटल आवास की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है, लेकिन अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

लाटा की अटल आवास में 17 अगस्त की रात को पुनु बरेठ ( पूनऊ) व संतोष सोनी के बीच में शराब पीने को लेकर विवाद हुआ। और वे आपस में भिड़ गए दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान संतोष सोनी का भाई जय सोनी भी वहां पहुंचा दोनों ने मिलकर पुनु बरेठ के ऊपर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची 112 की गाड़ी ने घायल युवक को NTPC के विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर लाया गया।

इस दौरान अचानक फिर तबीयत बिगड़ने पर कोरबा हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


दर्री पुलिस ने बताया की इस मामले में पुनु बरेठ की पत्नी की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। 

हमला होने के दौरान थाने में लिखित शिकायत नहीं की गई थी। इस वजह से मेमो के आधार पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ हत्या के मामलों सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि थाना दर्री क्षेत्र मे लाटा अटल आवास की है। वहां के संतोष सोनी व पुनु बरेठ के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों में धक्का-मुक्की हुई फिर झगड़ा बढ़ गया। संतोष सोनी व जय सोनी दोनों भाइयों ने मिलकर वहां पर रखे डंडे से पुनु बरेठ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों द्वारा लाश को लेकर जमनीपाली के पेट्रोल पंप के पास चक्का जाम करने की गई। 

जिस पर पुलिस ने समझाइश देकर आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
लाश का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया था. वहीं एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। और एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment