News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, August 22, 2020

बिग ब्रेकिंग: विधवा का अपहरण कर 8 युवकों ने किया गैंगरेप, 10 दिन बाद वीडियो को किया वायरल..

हमरNews:
सरकार के तमाम दावों के बीच अपराध की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, खास तौर पर गैंग रेप जैसे अपराध को अंजाम देने में भी अपराधियों को डर नहीं लग रहा है।

राजधानी पटना में एक बार फिर गैंग रेप की बड़ी घटना सामने आई है जिसमें करीब आधा दर्जन युवकों ने एक महिला के साथ गैंग रेप किया फिर वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया, दरिंदों ने ये वहशीपन तब दिखाया जब महिला काम के बाद अपने घर लौट रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार गैंग रेप का यह कथित वीडियो घटना के 10 बाद वायरल किया गया है.


बहरहाल गैंग रेप का कथित वीडियो वायरल होने के बाद पटना पुलिस मामले की जांच में जुट गई और पीड़िता को चिह्नित कर उसका बयान दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी में पुलिस छापेमारी कर रही है, मिली जानकारी के अनुसार देर रात मामले की जांच के सिलसिले में एसएसपी उपेंद्र शर्मा भी गौरीचक थाने पहुंचे और मामले की पड़ताल की।

बताया गया है कि 45 साल की पीड़ित महिला पटना में घरेलू कामगार है. 

काम करके वह पटना से अपने गांव जा रही थी. आरोप है कि इसी क्रम में गांव पहुंचने से पहले गौरीचक क्षेत्र के रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसे गांव तक छोड़ देने की बात कहते हुए बाइक बर बिठा लिया और पुनपुन बांध की ओर सुनसान जगह स्थित एक झोपड़ी में ले गये।

आरोप ये है कि यहीं पर 6 युवक और आ गये

इसके बाद महिला के सभी कपड़े उतारकर आठों आरोपितों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया, महिला आरोपितों के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन दरिंदों को उसपर तरस नहीं आयी, वायरल वीडियो में आरोपितों द्वारा महिला को शराब पिलाने की भी कोशिश की गई यह बात वीडियो में सुनाई भी दे रही है युवकों की उम्र 24-25 वर्ष बताई जा रही है।

वायरल वीडियो व मामले की छानबीन में पुलिस को पता चला है कि सभी आरोपित महज 22 से 24 साल के हैं. 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि दरिंदगी करने वाले सभी आरोपित शराब के नशे में थे और विरोध करने पर वे जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे।

बताया जा रहा है कि धमकी के डर से वह महिला बदहवाश हाल में किसी तरह अपने घर चली गई, गौरीचक के प्रभारी आरके मंडल ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपितों की तलाश में फहीमपुर गांव में छापेमारी की जा रही है, मामले की जांच के बाद जल्द ही आरोपित पकड़े जाएंगे।

इस बीच आईजी रेंज संजय सिंह ने कहा कि विधवा से गैंगरेप का वायरल वीडियो सामने आया है. 

वीडियो की जांच कर सच्चाई का पता लगाया जा रहा है. एसएसपी समेत क्षेत्र के आला पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हमरNews

No comments:

Post a Comment