ब्रेकिंग न्यूज़: पामगढ़ में हेण्डपम्प के सोकता में डूबने से युवक की मौत
हमरNews:
जांजगीर जिला के पामगढ़ कोसला में आज एक युवक की हेण्डपम्प के सोकता में डूबने से मौत हो गई, पुलिस ने मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोसला निवासी रघुनंदन यादव पिता अर्जुन यादव उम्र 22 वर्ष आज दोपहर 1 बजे के आसपास घर के पास लगे हैंडपंप में पानी लेने के लिए गया था, इसी दौरान उसे मिर्गी का दौरा आ गया, जिससे वह पास ही में बने हैडपम्प में गिर गया।
जिसे पास ही में खड़े पडोसी ने देखा, इसकी जानकारी लोगों को और उसे सोकता से बाहर निकालता तबतक उसकी मौत हो चुकी थी, परिजनों ने इसकी सूचना पामगढ़ थाना में दी।
हमरNews


No comments:
Post a Comment