ब्रेकिंग न्यूज़: अकलतरा रेलवे ट्रैक पर मिली अधेड़ की लाशB, मृतक पामगढ़ का निवासी..
हमरNews:
जांजगीर जिला अकलतरा क्षेत्र के खोंड़ गांव के पास रेलवे ट्रैक में एक अधेड़ की लाश मिली है, मृतक पामगढ़ के डोंगाकोहरौद का रहने वाला है।
जानकारी मिलने पर युवक के दोनों पुत्र अन्य परिजनों के साथ घटना स्थल के लिए निकल गए हैं, पुलिस मामले में जांच कर रही है।
मृतक छोटे पुत्र कालीचरण रात्रे ने बताया की उसका पिता रामसिंह रात्रे उम्र लगभग 55 साल है, वह गुरुवार की सुबह घर से बिना बताए निकला था आज शाम सूचना मिली है। जिसे लेने के लिए निकल रहे हैं, मृतक के दो बेटे थे बड़े भाई पारस और कालीचरण जो मजदूरी कर अपना घर चलते थे जिसके कारण वे उस समय घर पर नहीं थे।
मृतक ईट भट्टा में मिस्त्री का कार्य करता था, उसके पुत्र ने बताया की मृतक शराब पीने का आदि था, दोस्तों के साथ वह अक्सर पीता था।
अकलतरा टीआई रविन्द्र अनन्त के अनुसार खोंड़ गांव में रेलवे के पोल क्रमांक 689/26 के पास ट्रेन से कटी एक शख्स की लाश मिली है।
मौके से आधार कार्ड मिला है, जिसके बारे में पता लगाया जा रहा है, जो आधार कार्ड मिला है, उसमें पामगढ़ के डोंगाकोहरौद लिखा है और रामसिंह रात्रे लिखा है. मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है. मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
हमरNews


No comments:
Post a Comment