ब्रेकिंग न्यूज़: दामाद ने ससुर व साले पर दागी गोलियां, ऐसा क्या हुआ….पूरा पढ़े
हमरNews:
करनाल के सींघड़ा गांव का रहने वाला व्यक्ति गुरुवार रात अपनी पत्नी को घर के कमरे में बंद करके निसिंग कस्बे के सांभली गांव के पास अपनी ससुराल पहुंच गया। उसने ससुराल जाते ही अपने ससुर और साले पर फायरिंग कर दी। दोनों घायल हो गए। गोली मारकर आरोपी फरार हो गया। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
आरोपी व्यक्ति सींघड़ा गांव का रहने वाला है। उसकी ससुराल सांभली गांव के पास है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी का अकसर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा रहता था। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है। गुरुवार रात को वह अपनी पत्नी को घर के अंदर रोककर बाहर दरवाजे पर ताला लगाकर सांभली गांव पहुंच गया।
दोनों को घायल कर हुआ फरार, पत्नी को घर के कमरे में बंद करके पहुंचा था ससुराल
उसकी पत्नी का कहना है कि उसने अपने मायके में फोन भी कर दिया था कि उसका पति गुस्से में वहां आ रहा है, ताकि घरवाले पहले से सतर्क हो जाएं। फोन आ जाने पर घर वाले ये सोचे बैठे थे कि दामाद को समझा-बुझा लेंगे। लेकिन आरोपी ने आते ही अपने ससुर और साले पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों को गोलियां लगी हैं।
घायल अवस्था में उन्हें करनाल सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस दोनों के बयान दर्ज कर रही है। इसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा और आगामी कार्रवाई की जाएगी।
हमरNews


No comments:
Post a Comment