News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, August 21, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: पत्नी और सास को पति ने दोनों को हंसिये से काटकर मौत के घाट उतार दिया, फेंका छत से, दोनों की मौत..

हमरNews:
पत्नी से झगड़े में सास विलन बन गई तो गुस्साए पति ने दोनों को हंसिये से काटकर मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार सुबह खून से सना हंसिया लेकर पति कोतवाली पहुंच गया तो उसे देखकर पुलिस वाले भी सन्न रह गए। उधर, मकान के पीछे मां-बेटी के शव पड़े देखकर मोहल्ले वालों में सनसनी फैल गई।

पुलिस आरोपित को लेकर घटनास्थल पर पहुंची है और छानबीन शुरू की है।


सदर के हौदापुरवा गांव में पवन उर्फ मुरारी की शादी करीब एक साल पहले कानपुर के शिवराजपुर ग्राम शाहपुर माला निवासी 24 वर्षीय सविता से हुई थी। शादी के बाद से दोनों में अक्सर झगड़ा हुआ करता था, कुछ दिन पहले ही सविता नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। मोहल्ले वालों ने बताया कि दो दिन पहले सविता अपनी मां 65 वर्षीय कलावती को लेकर ससुराल आई थी।

सास को देखकर पवन काफी नाराज था। कहा जा रहा है कि गुरुवार की रात पति पत्नी का झगड़ा हो रहा था, इसपर कलावती ने बेटी का पक्ष लेते हुए पवन का विरोध शुरू कर दिया। इससे नाराज पवन ने पास पड़ा हंसिया उठा लिया और मारने के लिए दौड़ा। मां-बेटी भागते हुए छत पर पहुंच गईं तो पीछे से पहुंचे पवन ने हंसिया से कई वार करके दोनों को लहूलुहान कर दिया।

इसके बाद दोनों को खींचकर मकान से नीचे फेंक दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। 

सुबह होते ही खून से सना हंसिया लेकर पवन कोतवाली पहुंच गया, उसे देखकर पुलिस वाले सन्न रह गए। उसने पत्नी और सास की हत्या करके आने की जानकारी दी तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। अफसरों को घटना की जानकारी देने के बाद उसे घटनास्थल पर लेकर पहुंचे।

यहां पहले से ही मकान के नीचे मां-बेटी के शव पड़े देखकर मोहल्ले वालों की भीड़ एकत्र हो गई थी। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन के साथ पड़ोसियों से पूछताछ शुरू की है। घटनास्थल पर सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय और कोतवाली प्रभारी विकास राय जांच कर रहे हैं। फिलहाल हत्या का कार अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment