हमरNews:
जांजगीर जिला के अकलतरा के पिपरसत्ती गांव में 9 लोग फूड पाइजनिंग का शिकार हो गए जिनमें 7 लोग एक ही परिवार से हैं सभी मरीजों का उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा के ग्राम पिपरसत्ती में आज सुबह प्रकाश गेंदले के घर में गांव के खेत में मिलने वाले बांसपुटु की सब्जी बनाई गयी थी, खाना खाने के बाद एकाएक सभी लोगों को उल्टी होनी शुरू हो गई परिवार वालों की स्थिति देखकर 108 को फ़ोन किया गया।
इसी दौरान गांव के 2 अन्य लोगों को भी उल्टी की शिकायत होने लगी सभी को 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा ले जाया गया जहां सभी का उपचार जारी है।
मरीज़ के नाम-
- 1 प्रकाश गेंदले 34
- 2 सविता गेंदले 30
- 3 रंभा गेंदले 09
- 4 देविका 14
- 5 देवरथ 12
- 6 दित्या 10
- 7 श्वेता 06
- 8 उर्मिला बंजारे 27
- 9 मानिक दास बंजारे 60
हमरNews



No comments:
Post a Comment