ब्रेकिंग न्यूज़: जांजगीर जिला में वर्तमान और पूर्व सरपंच सहित 33 लोग पहुंचे जेल, पूरी मामला पढ़े..
हमरNews:
जांजगीर जिला के पीथमपुर में चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व और वर्तमान सरपंच दोनों पक्षों ने गांव में गुरुवार को जमकर उत्पात मचाया दोनों पक्षों ने एक दूसरे के घर में घुसकर मारपीट की दोनों पक्षों की शिकायत पर जांजगीर पुलिस ने वर्तमान और पूर्व सरपंच सहित 33 लोग के खिलाफ मामला दर्ज़ करते हुए आज जेल भेज दिया है।
जिसमें 28 पुरुष 5 महिलाऐं शामिल हैं
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पीथमपुर में चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व सरपंच अशोक साहू अपने परिवार के सदस्यों व साथियों सहित 12 लोगों ने मिलकर बहुराबाई यादव के घर घुसकर लाठी, डण्डा टांगी आदि हमला कर दिया इसके बाद कुमार यादव ने वर्तमान सरपंच रोहिणी साहू के साथ मिलकर 18 लोगों ने पूर्व सरपंच के घर धावा बोल दिया उन्होंने घर में रखे घरेलू सामानों के साथ तोड़फोड़ की।
आरोपियों के नाम इस प्रकार है।
पुलिस ने दोनों की शिकायत पर धारा 147, 148, 149, 294, 323, 506, 452, 324 के तहत अपराध दर्ज़ कर लिया जिसे आज जेल भेजा गया।
हमरNews



No comments:
Post a Comment