News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Sunday, August 16, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: रायपुर में बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम, प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़: रायपुर में बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम, प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार


हमरNews:
छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक महिला अपने प्रेमी के साथ मिलकर 5 वर्षीय बच्चे की अपहरण करने की कोशिश की. दोनों बच्चे का अपहरण कर ले जा रहे थे, मोहल्ले वालों को इसकी जानकारी हुई तो दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।


घटना राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है. 

इस बारे में थाना प्रभारी रमाकांत साहू ने बताया कि शनिवार लगभग शाम 7 बजे तेलीबांधा के देवार पारा में खेल रहे 5 वर्षीय बच्चे को मोना प्रजापति नाम की महिला और उसका प्रेमी चॉकलेट देने के बहाने अपहरण कर ले जा रहे थे. वहीं पास में खेल रहे अन्य बच्चों ने छुड़ाने की कोशिश की, इतने में मोहल्ले के अन्य लोग वहां आ पहुंचे, उसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी.

सूचना के बाद वहीं आसपास मौजूद पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंच दोनों को पकड़ कर थाने लाई. आरोपी मोना प्रजापति और उसके प्रेमी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है. आरोपी मोना का मायके छुरा है.
वह अभी तेलीबांधा इलाके में अपनी बहन के साथ रह रही थी. मोहल्ले वालों ने यह जानकारी दी है कि यह महिला पहले भी इस तरह के वारदात की कोशिश कर चुकी है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment