News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, August 21, 2020

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुश खबर, राजीव गांधी किसान योजना के 19 लाख किसानों को..पढ़े


हमरNews:
पूर्व प्रधानमंत्री भारत स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती का दिन 20 अगस्त छत्तीसगढ़ के किसानों, वनवासियों और गोबर विक्रताओं के लिए खुशखबरी वाला दिन साबित होने जा रहा है। गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के किसानों, तेंदूपत्ता संग्राहकों और गोबर विक्रेताओं के खाते में 1737.50 करोड़ रुपए की राशि का सीधे अंतरण करेंगे।

मुख्यमंत्री इस राशि में से धान, गन्ना और मक्का उत्पादक 19 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 1500 करोड़ रुपए की दूसरी किश्त की राशि का ऑनलाइन अंतरण करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं को 4.50 करोड़ रुपए की राशि और तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2018 के प्रोत्साहन पारिश्रमिक के रूप में 232ण्81 करोड़ की राशि उनके खातों में भेजी जाएगी।

रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद सोनिया गांधी और राहुल गांधी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ मंत्रीमंडल के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। 19 लाख किसानो को फायदा छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 19 लाख किसानों को 5750 करोड़ की आदान सहायता राशि दी जा रही है। इसकी प्रथम किश्त 1500 करोड़ की राशि राजीव गांधी जी के शहादत दिवस 21 मई को प्रदान की गई थी, वहीं इस योजना के तहत दूसरी किश्त के रूप में 1500 करोड़ की राशि 20 अगस्त को प्रदान की जा रही है।

इस योजना से प्रदेश के धान, गन्ना और मक्का उत्पादक किसान लाभान्वित हो रहे हैं।


3 लाख क्विंटल गोबर की हो चुकी खरीदी राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में गोधन न्याय योजना के तहत दो रुपए प्रति किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। इस योजना में 20 जुलाई से 15 अगस्त तक 6 करोड़ 17 लाख रुपए मूल्य का 3 लाख क्विंटल से ज्यादा गोबर खरीदा जा चुका है। गोधन न्याय योजना का पहला भुगतान 5 अगस्त को एक करोड़ 65 लाख रूपए का किया जा चुका है।

इस योजना के तहत 2 अगस्त से 15 अगस्त तक खरीदे गए सवा दो लाख क्विंटल गोबर की राशि 4 करोड़ 50 लाख रूपए का भुगतान विक्रेताओं को उनके खातों में किया जाएगा। खरीदे गए गोबर से गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट तैयार की जा रही है, जिसकी बिक्री 8 रुपए प्रति किलो की दर पर सहकारी समिति के माध्यम से की जाएगी।
हमरNews

No comments:

Post a Comment