News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, August 20, 2020

बड़ी खबर: दुकानों के खुलने-बंद करने का समय बदला, देखें कब-कब खुलेंगी दुकानें..


हमरNews:
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले (Korba District) में बढ़ते कोरोना संक्रमण (Korba Coronavirus Update) को थामने के लिए जिला प्रशासन ने कोविड प्रोटोकाॅल का सख्ती से पालन कराने की कवायद शुरू कर दी है। बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के घरों से बाहर निकलने पर कार्रवाई के साथ-साथ होम क्वारेंटाइन के नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद हो गया है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर किरण कौशल ने जिले में दुकानों के खुलने-बंद (Timing of Opening and Closing of Shops) होने के समय में भी संशोधन कर दिया है।

अब सभी प्रकार की दुकानें सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही खुलेंगी। 

नए संशोधित समयानुसार अब दुकानें दूसरे पहर में चार घंटे पहले बंद हो जाएंगी। तीन बजे के बाद बिना किसी अतिआवश्यक काम के लोगों का घरों से निकलना भी प्रतिबंधित होगा। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती कौशल ने जरूरी आदेश भी जारी कर दिया है। आदेशानुसार दुकानों के संचालन का नया संशोधित समय पूरे कोरबा जिले की सीमा में स्थापित प्रतिष्ठानों और व्यावसायिक संस्थानों तथा दुकानों पर लागू होगा।

जारी किए आदेशानुसार सभी प्रकार के जरूरी सामान बेचने वाली दुकानें, एकल दुकानें, काॅलोनियों में स्थित दुकानें और आवासीय परिसरों में सामग्री बेचने वाले प्रतिष्ठान तथा दुकानें सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगे। रेस्टोरेंट तथा होटल सुबह आठ बजे से तीन बजे तक खुलेंगे। इनमें पार्सल, डाइनिंग और होम डिलीवरी की सुविधा भी इसी समयावधि में होगी।

जिले के योग संस्थान तथा व्यायाम शालाएं और जिम सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे।


कोविड प्रोटोकाॅल का पालन सुनिश्चित करना दुकानदारों की जिम्मेदारी, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई- दुकानों पर ग्राहकी के दौरान दुकानदार तथा ग्राहकों को कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करना होगा। मास्क पहनकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर ही दुकानों से खरीददारी की अनुमति होगी। कोविड प्रोटोकाॅल का उल्लंघन होने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए दुकानों को बंद करा दिया जाएगा। इस दौरान भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार बंद रहने वाली संस्थाएं जैसे- सिनेमाघर,मल्टीप्लैक्स, स्कूल-काॅलेज आदि पूर्वानुसार ही नए निर्देश आने तक बंद रहेंगे।

व्यवसायिक संस्थानो और दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की पूरी जिम्मेदारी विक्रेताओं की होगी। 


राशन दुकानों, मेडिकल स्टोर्स से लेकर सब्जी मार्केट तक में दुकानों के सामने दो-दो मीटर की दूरी के लिए गोल घेरे या चिन्ह बनाए जाए। इसके साथ ही सब्जी मार्केट में दो दुकानों के बीच भी कम से कम दो मीटर की दूरी सुनिश्चित की जाएगी। सब्जी दुकानों में सब्जियों को छांटने या छुकर देखने की प्रवृत्ति पर रोक रहेगी। व्यापारी अच्छी और ताजी सब्जियां ही बेचे, ताकि लोगो को सब्जियों को छुने या छांटने की जरूरत ना पड़े।
मेडिकल स्टोरों और राशन दुकानों के सामने भी सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन रखने के इंतजाम भी दुकानदारों को ही करने होंगे। इसके साथ ही दुकानों के बाहर सेनेटाइजर और मास्क की भी व्यवस्था भी दुकानदारों को रखनी होगी। कोविड को फैलने से रोकने के लिए प्रोटोकाॅल के उल्लंघन और शासकीय निर्देशों के पालन में लापरवाही पर दुकानदारों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए दुकानें पहली बार में तीन दिनों के लिए बंद करा दी जाएगी। दूसरी बार भी कोविड प्रोटोकाॅल का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई सहित दुकानों को लम्बे समय के बंद कराया जाएगा।
हमरNews

No comments:

Post a Comment