हमरNews:
जिले के एसपी प्रशांत अग्रवाल ने पचपेड़ी थाने के हेड कॉन्सटेबल को सस्पेंड कर दिया है। इस थाने के प्रभारी को हटा दिया गया है। यह सख्ती इस वजह से क्योंकि दोनों पुलिस वालों पर एक युवती को पीटने और बदसलूकी करने का आरोप है। अपने साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत करने युवती पुलिस के पास गई। युवती की बात सुनने के बजाए पुलिस वालों से इसके साथ ही दुर्व्यवहार किया।
युवती ने पुलिस कर्मचारियों की शिकायत एसपी से की थी। घटना 14 अगस्त की है।
27 वर्षीय युवती अपने घर पर थी। मन्नू बंजारे नाम का युवक इसके घर में घुस गया और महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। जब युवती ने शोर मचाया तो युवक भाग निकला। इसके बाद भागकर युवती पुलिस के पास पहुंची। यहां पुलिस के लोग युवती पर ही शक करने लगे, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई से इंकार कर दिया और गुस्से में मारपीट कर दी थी। थाना प्रभारी एमडी अनंत, हेड कांस्टेबल गोपाल खांडेकर पर कार्रवाई की गई है। एसपी की दखल की वजह से अब इस मामले में छेड़छाड़ का आरोपी मन्नू बंजारे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
हमरNews

No comments:
Post a Comment