News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Sunday, August 16, 2020

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा भाजपा और फेसबुक के संबंध चौंकाने वाले ; कोविड संक्रमितों के डेढ़ लाख रुपए मिलने की बात को बताया फेक न्यूज





हमरNews:
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने फेसबुक और भाजपा के संबंध को चौंकाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह लोगों को गलत तरीके से प्रभावित करने की हरकत है। यह खतरा है उनके लिए जो ऐसे माध्यमों की जानकारियों पर विश्वास करना चाहते हैं। दरअसल कुछ देर पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए फेसबुक और भाजपा के बीच संबंध की बात कही थी। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस देश में फेसबुक और वॉट्सएप को कंट्रोल करते हैं। दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए से मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए फेक न्यूज और नफरत फैलाई।
टीएस सिंहदेव की पोस्ट

कोविड संक्रमित के डेढ़ लाख का सच

वॉट्सएप और फेसबुक पर पिछले कई दिनों से लोगों को एक मैसेज दिया जा रहा है। इसमें कहा जाता है कि प्रत्येक कोरोना संक्रमित को डेढ़ लाख रुपए सरकार की तरफ से मिलेंगे। एक तथ्य यह भी पेश किया जाता है कि सरकार को हर संक्रमित के पीछे डेढ़ लाख रुपए मिलते हैं। इसे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि कहीं कोई पैसा न कोई विदेशी एजेंसी ना कोई देश दे रहा है, और ना ही केंद्र की सरकार दे रही है। ना ही राज्य के पास ऐसी कोई योजना है। लोगों का इलाज सरकार नि: शुल्क करेगी। ऐसे झूठ को फैलाने वालों की जानकारी हमें दे उन पर कार्रवाई करेंगे।



तस्वीर रायपुर की है। मंत्री टीएस सिंह देव ने ट्वीटर पर वीडियो जारी कर लोगों से कोविड संक्रमितों को रुपए मिलने जैसी बातों पर यकीन ना करने की अपील की।
हमरNews

No comments:

Post a Comment