News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Sunday, September 6, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: 1 साल का बच्चा निगल गया जिंदा सांप, मुंह में पूंछ देखकर उड़े मां के होश..

ब्रेकिंग न्यूज़: 1 साल का बच्चा निगल गया जिंदा सांप, मुंह में पूंछ देखकर उड़े मां के होश..

हमरNews:
उत्तर प्रदेश में बरेली के एक गांव में खेल-खेल में एक साल का बच्चा जिंदा सांप निगल गया। उसकी मां ने सांप की पूंछ जब मुंह के बाहर लटकी देखी तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत भागकर सांप की पूंछ पकड़कर उसे बच्चे के मुंह से बाहर खींचा।
सांप को बाहर निकालने के बाद घबराये परिवार वाले तुरंत बच्चे और सांप को लेकर जिला अस्पताल गए, जहां उसे भर्ती कर लिया गया है।

फतेहगंज पश्चिमी के गांव भोलापुर निवासी धर्मपाल ने बताया कि उनका एक वर्षीय बेटा देवेन्द्र शनिवार सुबह घर पर खेल रहा था। उसकी मां सोमवती घर के कामों में व्यस्त थी। धर्मपाल खुद अपने काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान खेल रहे बच्चे के पास अचानक सांप का एक बच्चा आ गया। देवेन्द्र ने नादानी में उसे उठा लिया और खेलने लगा। इसके बाद उसने सांप के बच्चे को मुंह में रख कर निगलना शुरू कर दिया और सांप धीरे धीरे अंदर जाने लगा।

धर्मपाल ने बताया कि सोमवती ने ध्यान दिया कि देवेन्द्र काफी समय से कुछ खा रहा है और लगातार अपना मुंह चला रहा है। 

सोमवती उसके पास गई तो देवेंद्र के मुंह में सांप की पूंछ दिखी। सोमवती ने तुरंत सांप की पूंछ पकड़कर उसे बाहर खींच लिया। इसके बाद सांप और देवेन्द्र को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गये। वहां पर मौजूद ईएमओ डॉक्टर हरिश चन्द्रा ने देवेन्द्र को भर्ती कर लिया। उसकी हालत खतरे से बाहर होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

7 इंच का था सांप का बच्चा, दम घुटने से मरा

देवेन्द्र के मुंह से निकाले गये सांप के बच्चे की लंबाई सात इंच थी। उसका फन भी निकलना शुरू हो गया था।
बच्चे ने उसे मुंह में रखकर चबाने की कोशिश की थी। बच्चे के मुंह में दम घुटने से सांप की मौत हो गई। घर पहुंचने के बाद देवेन्द्र के परिवार वालों ने सांप के बच्चे जंगल में ले जाकर दफन कर दिया।

बच्चे की भी जा सकती थी जान

सांत इंच लंबा सांप होने के कारण बच्चे की जान पर भी खतरा था। डाक्टरों का कहना है कि यदि सांप को बाहर नहीं निकाला जाता तो शायद बच्चे का भी दम घुट सकता था और उसकी भी जान जा सकती थी।
हमरNews

No comments:

Post a Comment