News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Sunday, September 6, 2020

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में लगा 6 दिनों तक टोटल लॉकडाउन...देखें

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में लगा 6 दिनों तक टोटल लॉकडाउन...देखें

हमरNews:
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए 12 सितंबर तक टोटल लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान जरुरी सेवाओं में पहले की तरह छूट रहेगी। इसके साथ ही कोरोना के गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने इसके निर्देश जारी किए हैं।

छत्तीसगढ़ में शनिवार को कोरोना मरीजों के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। प्रदेश में सर्वाधिक 2529 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 879 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जबकि आज 19 संक्रमितों की मौत हो गई है।


आज मिले कुल 2529 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 43163 हो गई है। 

इनमें से 20487 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 22320 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 356 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment