News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Sunday, September 6, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: बिलासपुर में माँ-बेटे की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

ब्रेकिंग न्यूज़: बिलासपुर में माँ-बेटे की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

हमरNews:
बिलासपुर जिला के सकरी स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एक महिला और उसके 11 साल के बेटे की हत्या कर दी गई। महिला का मोबाइल घर पर नहीं मिला है। कॉल करने पर उसमें रिंग बज रही है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मकान से मां-बेटे की लाश बरामद की गई। 

किसी ने धारदार हथियार से दोनों को मार डाला। महिला का पति जब घर पहुंचा तो उसने लाशें देखी और पुलिस को फोन पर हत्या की जानकारी दी। कोठाकोनी देवरीखुर्द निवासी 35 साल के रामेश्वर कौशिक यहां किराए से मकान लिया हुआ है।

घटना में उनकी पत्नी सरिता कौशिक और बेटे अरमान को मारा गया है। 


रामेश्वर नगर निगम जोन क्रमांक एक में बिजली से जुड़ा काम करते हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मकान के भीतर महिला का शव बेड और बेटे की लाश जमीन पर पड़ी थी। आस-पास बिखरे खून के छींटे वारदात के भयावह होने की कहानी कह रहे थे।

पुलिस ने बताया कि महिला का मोबाइल घर पर नहीं मिला है।
कॉल करने पर उसमें रिंग बज रही है। पुलिस को अंदेशा है कि हत्या करने के बाद कोई फोन अपने साथ ले गया या फोन को फेंक दिया गया है। हत्या किसने और क्यों कि इस मामले की जांच जारी है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment