हमरNews:
जांजगीर जिला बलौदा के ग्राम जावलपुर में शनिवार की देर रात घर में सो रहे पति-पत्नी और बच्चे पर गांव के ही एक ब्यक्ति ने धारदार हथियार से कातिलाना हमला कर दिया,
जिससे 3 गंभीर रूप से घायल हो गए घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया घटना बलौदा थाने की है।
मिली जानकारी के अनुसार जावलपुर निवासी आरोपी साहेब लाल सूर्यवंशी का गांव के ही रामचरण पाटले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि लगभग 1 बजे आरोपी साहेब लाल, रामचरण के घर आ धमका घर में रामचरण पाटले,
उसकी पत्नी रमा बाई और 16 साल का बेटा संजय पाटले गहरी नींद में थे, मौका देकर साहेब लाल ने तीनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
हमले से तीनों की गम्भीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 और पुलिस ने घायलों को बलौदा अस्पताल लेकर आई.
यहां तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया।
हमरNews


No comments:
Post a Comment