News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, September 19, 2020

बिग ब्रेकिंग: 21 से एक हफ्ते का लॉकडाउन, आज शाम होगा ऐलान

बिग ब्रेकिंग: 21 से एक हफ्ते का लॉकडाउन, आज शाम होगा ऐलान

हमरNews:
राजधानी रायपुर में चल रही उच्च स्तरीय बैठक खत्म हो गई है. सभी अधिकारियों के बीच आम सहमति बन गई है कि राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा कलेक्टर ने बताया कि 21 सितंबर को रात 9 बजे से 28 सितंबर तक लॉकडाउन लगाया जाएगा. हालांकि इसका आदेश जारी नहीं हुआ है, देर शाम तक आदेश जारी कर दिया जाएगा।

लॉकडाउन की तैयारी को लेकर आज कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों की बैठक की गई. बैठक में रायपुर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, निगम आयुक्त, अपर आयुक्त, एडीएम, एसडीएम समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।



गौरतलब है कि बालोद जिला में 22 से 30 सितंबर तक पूर्ण लॉकडाउन लगा है. 

कलेक्टर ने महामारी रोग अधिनियम, 1897 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले के तमाम नगरीय निकायों के साथ प्रभावित ग्राम पंचायतों में इस लागू किया है. वहीं बेमेतरा में 13 से 20 सितंबर तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है.
मुंगेली जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में 1 हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है. यहां 17 से 23 सितंबर तक लॉकडाउन लगाया गया है. इसके अलावा दुर्ग व राजनांदगांव में भी लॉकडाउन किया गया है. वहीं बिलासपुर जिले में भी लॉकडाउन लग सकता है, धमतरी जिले में लोगों ने जिला प्रशासन से लगाने शहर बंद करने की मांग की है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment