News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, September 19, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: एक ही परिवार के 4 लोगों ने लगाई फांसी, परिवार कर्ज के बोझ तले दबा था

ब्रेकिंग न्यूज़: एक ही परिवार के 4 लोगों ने लगाई फांसी, परिवार कर्ज के बोझ तले दबा था

हमरNews:
राजस्थान की राजधानी जयपुर के कानौता थाना क्षेत्र में सामूहिक आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जयपुर के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब एक ही परिवार के चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि परिवार कर्ज के बोझ तले दबा था और रोज-रोज कर्ज के पैसे मांगे जाने से परेशान भी था। जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार ज्वैलरी का कारोबार करता था। कल दिन में इनके घर पर एक महिला आई थी।

महिला इन लोगों से पैसे मांग रही थी और परिवार को बेइज्जत करके गई थी।


जाानकारी के मुताबिक, मृतक परिवार ने महिला से कहा था कि दुकान और घर बेचने के बाद उसके पैसे वापस कर दिए जाएंगे। लेकिन रात को ही इस परिवार के चार सदस्यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इनमें से तीन ने हॉल में जबकि चौथे ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की।
फंदे पर लटके दो लोगों के पैर भी बंधे हैं। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाई गई है।

हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।


वहीं, जयपुर पूर्व के एडिशनल डीसीपी मनोज चौधरी ने बताया कि कानौती थाना क्षेत्र जामरोली के राधिका विहार में एक सर्राफा परिवार के चार लोगों के शव मकान में मिले हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह परिवार अलवर का रहने वाला था और पांच साल से जयपुर में सर्राफा का काम कर रहा था।

फिलहाल पैसे का लेन-देन और कर्ज के कारण आत्महत्या करने का मामला सामने आ रहा है। 


एफएसएल की टीम मौके पर जांच कर रही है। पूछताछ के लिए दो-तीन लोगों को बुलाया गया है। मरने वालों में परिवार के मुखिया 45 वर्षीय सदासव देसाई, 41 वर्षीय उनकी पत्नी और 20 तथा 23 वर्ष के दो पुत्र शामिल हैं।
हमरNews

No comments:

Post a Comment