News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, September 19, 2020

वारदात: प्रॉपर्टी विवाद में कारोबारी ने छोटे भाई को कार से टक्कर मारी, हालत गंभीर..

वारदात: प्रॉपर्टी विवाद में कारोबारी ने छोटे भाई को कार से टक्कर मारी, हालत गंभीर..

हमरNews:
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक कारोबारी ने छोटे भाई को कार से कुचल दिया और भाग निकला। छोटे भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों भाइयों के बीच प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार देर रात बड़े भाई को गिरफ्तार कर कार भी जब्त कर ली है।


मामला उरला थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, उरला में योगेश अग्रवाल (52) और उसके छोटे भाई हर्ष अग्रवाल (38) की मार्बल फैक्ट्री है। दोनों भाइयों के बीच कुछ माह से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को हर्ष के कहने पर फैक्ट्री में काम चल रहा था। इसी दौरान वहां योगेश पहुंच गया। कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया और काम बंद करा दिया।

सुपरवाइजर ने कॉल कर छोटे भाई को घटना की जानकारी दी

योगेश कर्मचारियों को वहां से जाने के लिए कह रहा था। तभी कंपनी के सुपरवाइजर ने फोन कर हर्ष को घटना की जानकारी दी। इस पर हर्ष भी फैक्ट्री में पहुंच गया। दोनों भाइयों के बीच ऑफिस में करीब आधा घंटे तक बातचीत हुई। फिर दोनों बाहर आ गए। योगेश अपनी कार में बैठ गया। हर्ष भी अपनी गाड़ी की ओर जा रहा था।


हर्ष की रीढ़, हाथ और पैर की हड्डी टूटी, बचाने आए 


कर्मचारियों को भी टक्कर मारने की कोशिश
इसी दौरान योगेश तेजी से कार से आया और पीछे से हर्ष को जोरदार ठोकर मार दी। हर्ष दूर जाकर गिरा। इससे पहले कि वह उठ पाता, योगेश ने कार घुमाई और उसको कुचल दिया। कर्मचारियों ने हर्ष को बचाने की कोशिश की, उन्हें भी कार से ठोकर मारते हुए योगेश निकल गया। पुलिस के अनुसार, हर्ष के रीढ़, हाथ और पैर की हड्डी टूट गई है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment