News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, September 18, 2020

अब बिना OTP SBI के ATM से ​नहीं निकाल सकेंगे कैश, आज से लागू हुए नए नियम

अब बिना OTP SBI के ATM से ​नहीं निकाल सकेंगे कैश, आज से लागू हुए नए नियम

हमरNews:
देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI-State Bank of India) ने आज से अपने कुछ नियमों में बदलाव किए हैं। इसमें एटीएम से कैश (ATM Cash Withdrawl) निकालना भी है। बैंक ने फ्रॉड से ग्राहकों को बचाने के लिए ये कदम उठाया है। अब ग्राहक बिना ओटीपी के एटीएम से कैश नहीं निकाल सकेंगे। ये नियम 18 सितंबर यानी आज से लागू किया गया है।

इसके लिए कस्टर का मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड होना जरूरी है।


नए नियम के तहत अगर आप एसबीआई एटीएम (SBI ATM) से 10 हजार या उससे ज्यादा अमाउंट निकालते हैं तो बैंक की ओर से आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी (SBI ATM OTP Service) भेजा जाएगा। ये एक पिन नंबर की तरह होता है। जब एटीएम में आप इस नंबर को डालेंगे तभी आप कैश निकाल सकेंगे। इसलिए अब एटीएम जाते समय ग्राहक को अपना मोबाइल साथ ले जाना होगा।

ध्यान रहे कि ये वही नंबर हो जो बैंक में रजिस्टर्ड (Registered Mobile Number) हो। 

जिन लोगों के मोबाइल नंबर अभी तक रजिस्टर्ड नहीं है वे एसबीआई एटीएम से 10 हजार से ज्यादा कैश नहीं निकाल सकेंगे। ग्राहकों को इस बारे में जानकारी देने के लिए बैंक की ओर से मैसेज भी किया गया है।

मालूम हो कि कैश निकासी के नियमों में ये बदलाव 


एसबीआई ने 1 जनवरी 2020 लागू किया था, लेकिन उस वक्त ये सुविधा महज रात 8 से सुबह 8 बजे तक के लिए थी। क्योंकि रात के समय में एटीएएम फ्रॉड ज्यादा होते हैं। मगर 18 सितंबर से ये सुविधा अब 24×7 लागू कर दिया है। इतना ही नहीं एसबीआई ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Special Fixed Deposit Scheme) में निवेश की समय सीमा भी बढ़ा दी है। यह योजना 30 सितंबर तक वैध होगी। इसमें आम लोगों के मुकाबले सीनियर सिटीजंस को ज्यादा ब्याज की सुविधा मिलती है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment