News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, September 18, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: धू-धू कर जलने लगी चलती हुई कार, अंदर बैठे लोगों ने बाहर कूदकर बचाई जान..टला हादसा

ब्रेकिंग न्यूज़: धू-धू कर जलने लगी चलती हुई कार, अंदर बैठे लोगों ने बाहर कूदकर बचाई जान..टला हादसा

हमरNews:
छत्तीसगढ़ के बालोद में बड़ा हादसा टल गया। एक चलती कार धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान कार सवार लोगों ने बाहर कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

छत्तीसगढ़ के बालोद में बड़ा हादसा टल गया। 

एक चलती कार धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान कार सवार लोगों ने बाहर कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और कार जलकर खाक हो गई। हादसा गुंडरदेही थाना क्षेत्र में हुआ।


  • गुंडरदेही में हुआ हादसा, दिल्ली की एक कंपनी के कर्मचारी जा रहे थे हैदराबाद
  • कार में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं, शार्ट सर्किट होने से हादसे की आशंका


जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से एक कंपनी के कर्मचारी कार से हैदराबाद जा रहे थे। ये लोग कार को ट्रायल पर लेकर निकले थे। इस दौरान बालोद-दुर्ग मार्ग पर गुंडरदेही के ग्राम डंगनिया के पास अचानक कार में आग लग गई। धुआं निकलते देख अंदर बैठे लोग बाहर कूदने लगे।

कार से धुआं निकलते देख कर्मचारी बाहर भागे

उनके बाहर निकलने के बाद कार में आग तेज हो गई। देखते ही देखते कार से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगीं। थोड़ी ही देर में कार जलकर खाक हो गई। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आशंका है कि शार्ट सर्किट के कारण कार में आग लगी है। फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment