News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, September 18, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: मोबाइल का रेट पता करने गए 2 भाईयों को 5 युवकों ने डंडे-बेल्ट व हाथ-मुक्कों से जमकर की पिटाई

ब्रेकिंग न्यूज़: मोबाइल का रेट पता करने गए 2 भाईयों को 5 युवकों ने डंडे-बेल्ट व हाथ-मुक्कों से जमकर की पिटाई

हमरNews:
पांच युवकों ने किसी बात पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए 2 भाइयों की डंडे, बेल्ट व लात-मुक्कों से बेदम पिटाई कर दी। दोनों भाई मार्केट में मोबाइल संबंधी काम से आए थे।

इस दौरान पहले से वहां मौजूद 3 युवक उन्हें जबरन तालाब के पास ले गए और वारदात को अंजाम दिया। 


मामले में पुलिस ने 5 युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर के बौरीपारा, केनाबांध निवासी 18 वर्षीय आदित्य पांडेय उर्फ दीपू पिता रमेश पांडेय बुधवार की शाम को अपने भाई के साथ बाइक से मोबाइल का रेट पता करने मार्केट में आया था। जयस्तंभ चौक के पास उसके परिचित शाहिल, अमन और वारिस जमाल मिले।

इस दौरान शाहिल ने आदित्य व उसके भाई को अपने साथ बरेज तालाब चलने के लिए बोला। 

नहीं जाने पर दोनों भाइयों को जोर देकर अपने साथ बरेज तालाब की ओर ले गए। वहां जाने पर शाहिद ने किसी व्यक्ति से मोबाइल पर बात की और फिर दोनों भाइयों को रानी तालाब चलने को बोला। सभी रानी तालाब के पास गए।

वहां पहले से कैफ खान, और सैफ खान मौजूद थे। 

इस दौरान वारिस ने आदित्य को आपत्तिजनक शब्द बोला। विरोध करने पर सभी ने मिलकर दोनों भाइयों की डंडे, बेल्ट व लात-मुक्कों से पिटाई कर दी। आदित्य ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।
पांचों युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज पुलिस ने शाहिल, अमन, कैफ खान, वारिस जमाल व सैफ खान के खिलाफ धारा 147, 149, 294, 506, 323 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment