News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Sunday, September 27, 2020

बिग ब्रेकिंग: ‘बालिका वधू’ सीरियल के मशहूर डायरेक्टर अब ठेले पर बेच रहे सब्जी

बिग ब्रेकिंग: ‘बालिका वधू’ सीरियल के मशहूर डायरेक्टर अब ठेले पर बेच रहे सब्जी

हमरNews:
कई मशहूर TV सीरियल और फिल्मों में डायरेक्शन करने वाले डायरेक्टर रामवृक्ष गौड़ आज ठेला चला कर सब्जी बेचने पर मजबूर हैं. एक से एक मशहूर कलाकारों को अपने इशारों पर हंसाने और रुलाने वाले डायरेक्टर आज अपनी स्थिति से लड़ रहे हैं. डायरेक्टर रामवृक्ष उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में अपने घर में रह रहे हैं. रील लाइफ की चकाचौंध और भागमभाग की जिंदगी जीने वाले डायरेक्टर को अपनी परिस्थितियों से समझौता इस कदर करना पड़ा कि उन्हें परिवार का पेट पालने के लिए सब्जी बेचनी पड़ रही है।


हालांकि इन परिस्थितियों में भी डायरेक्टर रामवृक्ष का कहना है कि रियल लाइफ और रील लाइफ दोनों चलती हैं. 

लॉकडाउन में अपने बच्चे की परीक्षा दिलाने के नाम पर आए रामवृक्ष अब मुंबई का रुख नहीं कर पा रहे हैं. परिवार की जिम्मेदारियों ने इस कदर जकड़ लिया और मुंबई में फिल्मी काम बंद होने से मजबूर होकर सब्जी बेचकर पेट पालन करना पड़ रहा है. रामवृक्ष और उनके परिवार वालों ने अपनी स्थिति  तो बताई परंतु अभी भी आस यही है कि जब सारी स्थितियां सामान्य हो जाएंगी तो हम भी अपने सामान्य जीवन में लौट जाएंगे, डायरेक्टर की पत्नी अनिता गौड़ का कहना है की परिस्थितियां खराब हैं तो कोई गम नहीं, आज नहीं तो कल हालात सुधरेंगे।



25 से ज्यादा टीवी सीरियल और फिल्मों में डायरेक्शन का कार्य कर चुके रामवृक्ष ने बताया कि लॉकडाउन ने उनकी जिंदगी का फलसफा ही बदल दिया है. अब वह ठेले पर सब्जी बेचने को मजबूर हैं।
हमरNews

No comments:

Post a Comment