News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, September 24, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: बिलासपुर के 6 साल की बच्ची का अपहरण के बाद दुष्कर्म, तलाश में जुटी पुलिस..

 ब्रेकिंग न्यूज़: बिलासपुर के 6 साल की बच्ची का अपहरण के बाद दुष्कर्म, तलाश में जुटी पुलिस..

हमरNews:
बिलासपुर जिले के बेलगहना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची को मध्यप्रदेश ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी बच्ची को गांव के बाहर छोड़कर भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। बेलगहना पुलिस चौकी के मुताबिक मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी दीपक मरावी की बेलगहना क्षेत्र में ससुराल है।


वह बीते दिनों ससुराल पहुंचा था

इस दौरान पड़ोस में रहने वाली 6 साल की बच्ची उससे घुल मिल गई थी। रविवार की दोपहर दीपक मासूम को बाइक में बिठाकर अपने साथ मध्यप्रदेश लेकर चला गया। उसने बच्ची को दो दिनों तक अपने साथ रखा। इस बीच दीपक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को लेकर मंगलवार को ससुराल पहुंचा।


उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग गया

बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची। इसके बाद उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर बेलगहना चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत किए। बेलगहना पुलिस चौकी मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment