News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, September 24, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: फसल काटने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, दर्जनभर हुए लहूलुहान..मामला पूरी पढ़े

ब्रेकिंग न्यूज़: फसल काटने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, दर्जनभर हुए लहूलुहान..मामला पूरी पढ़े

हमरNews:
छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत विजय नगर में फसल काटने को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. दो पक्षों में एक दूसरे पर जमकर चले लाठी-डंडे से दर्जनों लोग लहूलुहान हो गए है. जिन्हें इलाज के रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. मामला विजय नगर पुलिस चौकी में दर्ज होने के करीब 10 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।


इस घटना के बाद विजय नगर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया है. 

पुलिस ने बलवा और 307 के तहत मामला दर्जकर 8 से 10 लोगों को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है. लेकिन आज दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया है कि कई आरोपी अभी भी घूम रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।


इसे लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने थाने का घेराव कर उनकी भी गिरफ्तारी की मांग करने लगे. 

रामानुजगंज थाना प्रभारी सुरेंद्र उइके ने ग्रामीणों को यह आश्वानस देकर शांत कराया कि इसमें जितने आरोपी के नाम सामने आएंगे, उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. फिलहाल घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज में चल रहा है, जिसमें कुछ आरोपी भी है. इलाज के बाद इनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
हमरNews

No comments:

Post a Comment