News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, September 12, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: पहली पत्नी होने के बाद भी दूसरी महिला से प्रेम विवाह किया था, उसी का हंसिये से गला काट दिया..

ब्रेकिंग न्यूज़: पहली पत्नी होने के बाद भी दूसरी महिला से प्रेम विवाह किया था, उसी का हंसिये से गला काट दिया..

हमरNews:
बालोद में एक युवक ने पत्नी का हंसिये से गला काटकर हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आए अपने भाई पर भी वार किया। उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

छत्तीसगढ़ के बालोद में 1 युवक ने अपनी पत्नी का हंसिये से गला काटकर हत्या कर दी। 

इस दौरान बीच-बचाव करने आए अपने भाई पर भी वार किया। उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। युवक ने पहली पत्नी होने के बाद भी दूसरी महिला से प्रेम विवाह किया था। घरेलू विवाद में उसी की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी

देवरी क्षेत्र के फरदफोड़ गांव निवासी वीरेंद्र ठाकुर शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे घर लौटा था। इस दौरान उसका अपनी दूसरी पत्नी सविता के साथ विवाद हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उसने हंसिया उठाकर अपनी पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने के लिए पहुंचे अपने भाई पर भी हमला किया।

उपचार के दौरान पत्नी ने तोड़ा दम


घटना के बाद आरोपी वीरेंद्र मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां वीरेंद्र की पत्नी की गंभीर हालत देख उसे रेफर किया जा रहा था, लेकिन इससे पहले उसने दम तोड़ दिया। जबकि वीरेंद्र के भाई का उपचार जारी है। पुलिस ने देर रात आरोपी वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरी शादी करने के बाद दोनों पत्नियों के साथ रहता था
बताया जा रहा है कि वीरेंद्र की पहली शादी विधि विधान से हुई थी। इसके बाद उसने दूसरी महिला से लव मैरिज कर ली। दूसरी पत्नी के साथ कई महीनों बाहर रहने के बाद उसे लेकर गांव लौट आया। गांव में बैठक कर वीरेंद्र ने दोनों पत्नियों के साथ रहना कबूल किया था, लेकिन इसके बाद से ही उसके घर में विवाद शुरू हो गया।

कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी वीरेंद्र

वीरेंद्र कुछ दिन पहले इसी विवाद के चलते जेल गया था। झगड़ा होने पर उसकी दूसरी पत्नी ने पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत कर दी थी। बताया जा रहा है कि जेल से छूटने के बाद ही वह गुस्से में था। शुक्रवार शाम को फिर झगड़ा हुआ तो उसने गुस्से आकर महिला की हत्या कर दी और भाग निकला। फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment