News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, September 12, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: रायपुर के कोविड सेंटर में लापरवाही की हदें पार, पुलिस जवान ने की मारपीट..देखें

ब्रेकिंग न्यूज़: रायपुर के कोविड सेंटर में लापरवाही की हदें पार, पुलिस जवान ने की मारपीट..देखें

हमरNews:

रायपुर के एक कोविड सेंटर में मरीजों और पुलिस के बीच मारपीट की खबर सामने आई। शनिवार की दोपहर मरीजों ने पानी ना मिलने की बात पर हंगामा कर दिया। संक्रमित मरीजों के मुताबिक एक पुलिस जवान कोविड सेंटर के अंदर घुस आया और डंडे से लोगों को पीटने लगा।

यह मामला नवा रायपुर स्थित उपरवारा कोविड-19 सेंटर का है। 

इस सेंटर से कुछ संक्रमित मरीजों ने वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया और आरक्षक पर कार्रवाई की मांग की। इस पूरे मामले में राखी थाना पुलिस ने बताया कि सेंटर में मरीज पानी की मांग पर हंगामा कर रहे थे, हल्की धक्का-मुक्की भी हुई हालांकि सभी को समझा दिया गया, अब कोई परेशानी नहीं है।

शराब के नशे में था पुलिसकर्मी


फोटो रायपुर के उपरवारा कोविड सेंटर की है, संक्रमितों ने दावा किया कि इनकी सुध लेने वाला यहां कोई नहीं है।
फोटो रायपुर के उपरवारा कोविड सेंटर की है, संक्रमितों ने दावा किया कि इनकी सुध लेने वाला यहां कोई नहीं है।
एक संक्रमित ने इसी सेंटर से वीडियो बनाकर जानकारी दी है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। सेंटर में घुसने के बाद उसने जिसे चाहा पीट दिया।

सेंटर में मुजगहन थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी भी है, उसे भी डंडे से मारा। 


मारपीट से पहले राखी थाना के कुछ पुलिसकर्मियों ने पानी के कुछ पैकेट भी दिए थे, संक्रमित ने बताया कि यहां बीती रात से ही पीने के पानी का इंतेजाम नहीं है। सुबह सभी को पानी की जरूरत थी मगर पानी नहीं मिला। इसलिए करीब 300 मरीजों ने हंगामा कर दिया। इस सेंटर का नोडल अधिकारी डॉ विमल किशोर राय को बनाया गया है जो किसी भी तरह की कोई मदद नहीं कर रहे।


  • संक्रमितों ने ये वीडियो उपरवारा सेंटर में बनाया और दावा किया चोट दिखाता व्यक्ति खुद पुलिसकर्मी है इसे भी पीट दिया गया।
  • उपरवारा स्थित कोविड सेंटर में विवाद, मरीजों ने लगाए पानी ना मिलने के आरोप
  • पुलिस का दावा हंगामा कर रहे थे मरीजों उन्हें समझाया गया, हल्की झूमाझटकी हुई



कोरोना डस्टबिन के पास फूड पैकेट

सेंटर से एक वीडियो बनाकर संक्रमित ने मदद की गुहार लगाई। इस वीडियो में दिख रहा है कि कोरोना डस्टबिन के पास फूड पैकेट रखे हुए हैं। डस्टबिन में मास्क ग्लब्स पड़े हैं, जिनसे संक्रमण बढ़ने का खतरा है। इस सेंटर का एक वीडियो एक दिन पहले शुक्रवार को भी सामने आया था। एक मरीज जमीन पर तड़प रहा था और स्वास्थ विभाग की टीम उसे सांस देने की कोशिश कर रही थी, बाद में उस मरीज के अंबेडकर अस्पताल भेजा गया । शुक्रवार की दोपहर ही इस सेंटर में व्यवस्था का जायजा लेने स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव भी पहुंचे थे।
हमरNews

No comments:

Post a Comment