हमरNews:
गरियाबंद जिला पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अन्तर्राजीय गांजा तस्कर गिरोह को गिरफ्तार किया। रायपुर जिला और गरियाबंद जिले की सीमा महानदी पुल के पास बने चेकप्वाइंट पर राजिम पुलिस ने एक पिकअप वाहन में रखे गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर विधिवत कार्यवाही की जा रही हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चेकपोस्ट एक पिकअप वाहन आई जिसकी तलाशी के दौरान तस्करों के कब्जे से 2 क्विंटल 70 किलो गांजा बरामद हुआ है, घटना आज सुबह की है। पुलिस ने मामले में कृष्णा यादव और बलराम महिलांग को गिरफ्तार किया है, दोनों रायपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ओड़िसा से गांजा लेकर रायपुर जा रहे थे इसे बीच रास्ते में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इसे एक बड़ी कामयाबी मान रही है।
इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की रणनीति कारगर साबित हुई है, लॉकडाउन के दौरान उन्होंने जिले की सीमा से लगे चिन्हांकित स्थलों पर चेकप्वाइंट बनवाये थे। ताकि दूसरे जिलों और अन्य राज्यों से आने जाने वाले लोगों की तलाशी ली जा सके, उनकी यह रणनीति सफल साबित हुई, आज पकड़े गए अंतर राज्य तस्कर उन्हीं चेकप्वाइंट होने से एक चेकप्वाइंट में पकड़ा गए।
हमरNews


No comments:
Post a Comment