News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, September 29, 2020

फ्री में गैस कनेक्शन लेने का आखिरी मौका...बचे हैं सिर्फ 2 दिन, उठाएं ऐसे फायदा..

फ्री में गैस कनेक्शन लेने का आखिरी मौका...बचे हैं सिर्फ 2 दिन, उठाएं ऐसे फायदा..

हमरNews:
मोदी सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर ( Free Gas Cylinder ) दे रही है। योजना का लाभ उठाने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। केवल 2 दिन शेष बचे हैं, ऐसे में जल्द ही इस योजना का लाभ ( PM Ujjwala Yojana Last Date of Registration) उठाएं। बता दें कि कोरोना महामारी ( Coronavirus ) के चलते योजना की तारीख को अप्रैल से सितंबर तक बढ़ाया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को निशुल्क गैस सिलेंडर कनेक्शन देना है।

इस योजना की शुरुआत 2016 में हुई थी।


मुफ्त मिलेगा गैस सिलेंडर कनेक्शन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को ट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से चलाया जा रहा है। लेकिन, यह योजना 30 सितंबर को खत्म हो रही है। इस महीने के बाद आप इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इस योजना के समाप्त होने में केवल 29 दिन का समय बचा है। इस योजना के तहत आप फ्री एलीपीजी गैस सिलेंडर का लाभ उठा सकते हैं।

कैसे करना है रजिस्ट्रेशन -

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana की आधिकारिक वेबसाइट pmujjwalayojana.com पर जाएं। 

  • -होम पेज पर आपको डाउनलोड फॉर्म पर जाना होगा। 
  • -यहां आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना फॉर्म दिखाई देगा। 
  • -फॉर्म को डाउनलोड कर लें। 
  • -फॉर्म में सभी जानकारी भर दें। 
  • -इसके साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज अटैच कर दें। 
  • -इस फॉर्म को नजदीकी LPG वितरक के पास जमा कराएं। 
  • -अब डॉक्यूमेंट वेरिफाई होने के बाद आपको एलपीजी गैस कनेक्शन सरकार की ओर से उपलब्ध करा दिया जाएगा।


जरूरी दस्तावेज बता दें कि इस योजना के तहत केवल बीपीएल(BPL) परिवार की कोई महिला ही आवेदन कर सकती है। इसके लिए आपको पासपोर्ट साइज फोटो,
बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, बीपीएल सूची में नाम प्रिंट, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी और राशन कार्ड की फोटो कॉपी जमा करने की आवश्यकता है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment