News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, September 29, 2020

बिग ब्रेकिंग: सुशांत सिंह के बाद मुंबई में 1 और एक्टर की हुई मौत...हत्या का आरोप

बिग ब्रेकिंग: सुशांत सिंह के बाद मुंबई में 1 और एक्टर की हुई मौत...हत्या का आरोप

हमरNews:
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले एक उभरते हुए कलाकार अक्षत उत्कर्ष की मौत का मामला सामने आया है. अक्षत की मौत भी संदेह के घेरे में है, तो वहीं परिजनों ने साथ वाली बिल्डिंग में रहने वाली युवती और कई अन्य लोगों पर अक्षत की हत्या करने की साजिश का आरोप लगाया है।

परिजनों का आरोप है कि मुंबई पुलिस इस मामले में कोई सहयोग नहीं कर रही है. 

बिहार मुजफ्फरपुर के सिंकन्दरपुर नाला रोड के रहने वाले अक्षत उत्कर्ष पिछले कई वर्षों से मुंबई में रहकर नौकरी के साथ एलबम में काम कर रहे थे. परिजनों ने बताया कि उत्कर्ष मुंबई के सुरेश नगर अंधेरी वेस्ट आरटीओ लेन में रहते थे. उसी बिल्डिंग में स्नेहा चौहान भी रहती है.

ये दोनों ही स्ट्रगलर कलाकार थे


मृतक के मामा रंजीत सिंह ने बताया कि रविवार की रात 9 बजे अक्षत की पिता से बात हुई थी, लेकिन इसके बाद देर रात उसकी मौत की खबर मिली. इसके साथ ही अक्षत के मामा ने मुंबई पुलिस पर भी सहयोग न करने का भी आरोप लगाया है. अक्षत मूल रूप से मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर के रहने वाले थे.  वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मुंबई पहुंचे अक्षत के चाचा विक्रांत किशोर ने बताया कि उन्हें फोन पर अक्षत के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी।


हर बार अलग-अलग बातें बताई जा रही थीं. 

पहले बताया गया कि उसका इलाज चल रहा है, बाद में जब पता किया तो बताया गया कि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी, उसकी लाश को अस्पताल लाया गया था. वहीं अक्षत के साथ रहने वाली स्नेहा चौहान के परिजनों ने बताया कि दोनों को- स्टार थे और साथ रहकर स्ट्रगल कर रहे थे. वहीं स्नेहा ने बताया कि घटना के समय वो मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी. इसके बाद से वो तरह-तरह के बयान दे रही है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment