News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, September 29, 2020

बड़ी खबर: केंद्रीय गृह मंत्रालय आज अनलॉक 5.0 की गाइडलाइन्स की जारी...देखें

बड़ी खबर: केंद्रीय गृह मंत्रालय आज अनलॉक 5.0 की गाइडलाइन्स की जारी...देखें

हमरNews:
केंद्रीय गृह मंत्रालय आज किसी भी वक्त अनलॉक 5.0 की गाइडलाइन्स जारी कर सकता है। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि अनलॉक 5 में रेलवे चला जोन के भीतर छोटी दूरी की ट्रेनें चला सकता है। यानी रेलवे को कम दूरी के लिए पैसेंजर ट्रेन चलाने की छूट दी जा सकती है। इसके साथ ही सिनेमा हॉल और पर्यटक स्थलों को भी इस चरण में फिर से खोलने की इजाजत दिए जाने की संभावना है।


आपको बता दें कि आज अनलॉक के चौथे चरण का अंतिम दिन है। 

एक अक्टूबर से देश पांचवें चरण में प्रवेश कर जाएगा। लॉकडाउन के कारण ठप पड़ चुका अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए सरकार स्कूल-कॉलेज के साथ-साथ कई तरह की आर्थिक गतिविधियों में ढील दे सकती है।



एक सितंबर को शुरू हुए अनलॉक 4 में केंद्र सरकार ने पहली बार मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू करने जैसी विभिन्न महत्वपूर्ण छूट दी थी। इसके साथ ही कक्षा 9-12 के लिए स्कूलों का आंशिक रूप से फिर से खोला गया। अब, एक अक्टूबर से शुरू होने वाले अनलॉक के पांचवें चरण के को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। पिछले सप्ताह सबहसे ज्यादा कोरोना प्रभावित सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अपनी बैठक में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘micro-containmen’ जोन का सुझाव दिया। त्योहारी सीज़न की वजह से उम्मी है कि केंद्र अनलॉक के लिए और गतिविधियां खोल देगा।


आर्थिक गतिविधियां: 

गृह मंत्रालय (MHA) ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सार्वजनिक स्थानों जैसे मॉल, सैलून, रेस्तरां और जिमों को प्रतिबंधों के साथ खोलने की अनुमति दी थी। इस बात की संभावना जताई जा रही है केंद्र सरकार और भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने की छूट दे सकती है।

मुख्यमंत्रियों के साथ अपनी बैठक में कोरोना के प्रसार को रोकवे के लिए पीएम मोदी ने कंटेनमेंट और लॉकडाउन पर जोर देने दिया था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि इस वजह से आर्थिक गतिविधियों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।

सिनेमा हॉल: 

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा अपील के बावजूद 21 सिंतंबर से गृह मंत्रालय ने सिर्फ ओपन-एयर थिएटरों को संचालन फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी।


हालांकि, अगस्त में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने गृह मंत्रालय को फिल्म थिएटरों के लिए बैठने की व्यवस्था का फॉर्मूला दिया था। योजना के अनुसार पहली पंक्ति में और अगली सीटों को वैकल्पिक रूप से रखा गया ताकि सामाजिक दूरी को बनाए रखा जा सके। इसके अलावा, शनिवार को पश्चिम बंगाल पहला राज्य बन गया जिसने 1 अक्टूबर से सिनेमा और सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति दी।

पर्यटन: 

कोरोना लॉकडाउन के कारण सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र पर्यटन का ही रहा है। हाल ही में ताजमहल सहित पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने के बाद यहां कुछ कमाई देखी गई।  अनलॉक-5 के दौरान इसके बढ़ने की संभावना है। गृह मंत्रालय और भी पर्यटन केंद्रों और पर्यटन स्थलों को यात्रियों के लिए खोलने की अनुमति दे सकता है। हाल ही में, उत्तराखंड सरकार ने पर्यटकों को बिना किसी क्वारंटीन के राज्य में प्रवेश करने की अनुमति दी।


स्कूल-कॉलेज: 


देश भर के कई स्कूल और कॉलेज 21 सितंबर से फिर से खुल गए। हालांकि 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों को स्वेच्छा से स्कूल आने की छूट दू गई। यह अगले महीने तक जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि, घटनाक्रम से अवगत लोगों के अनुसार, प्राथमिक कक्षाएं कुछ और हफ्तों तक बंद रहेंगी।
हमरNews

No comments:

Post a Comment