हमरNews:
कॉलेज में अपनी परीक्षा का इंतजार करने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। अब कॉलेज की परीक्षा छात्र घर बैठे देंगे। कोविड 19 के संक्रमण को देखते हुए बीए, बीकॉम, बीएससी तृतीय वर्ष की नियमित व महाविद्यालय की परीक्षाओं को स्थागित कर दिया गया था।
हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय के प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष की परीक्षा 14 सितम्बर से प्रारंभ होना सम्भावित है। स्नातकोत्तर स्तर की दूसरे व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 21 सितम्बर व अंतिम वर्ष की परीक्षा 14 सितम्बर से प्रारंभ होगी। इसमें छात्र स्वयं के उत्तर पुस्तिका में घर ही प्रश्नों को हल कर कॉलेज में जमा करेंगे। छात्र कॉलेज व विश्वविद्यालय के वेबसाइट से प्रशन पत्र डाउनलोड कर परीक्षा दिला सकेंगे। इसके बाद उत्तर पुस्तिका को कॉलेज में जमा करना होगा।
हमरNews


No comments:
Post a Comment