News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, September 10, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें नए Rate

ब्रेकिंग न्यूज़: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें नए Rate

हमरNews:
सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को आम आदमी को राहत दी है, आज पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में कटौती हुई है. राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल (Petrol price today) 9 पैसे प्रति लीटर और डीजल (Diesel price today) की कीमत में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई इस राहत के बाद राजधानी में एक लीटर पेट्रोल का भाव 81.99 रुपए और डीजल 73.05 रुपए पर पहुंच गए हैं।

चेक करें पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव- 

1 लीटर पेट्रोल का भाव 



  • दिल्ली - 81.99
  • मुंबई - 88.64
  • चेन्नई - 84.96
  • कोलकाता - 83.49

1 लीटर डीजल का भाव - 



  • दिल्ली - 73.05
  • मुंबई - 79.57
  • चेन्नई - 78.38
  • कोलकाता - 76.55


1.67 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल

सितंबर महीने में अब तक डीजल 40 पैसे सस्ता हुआ है इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड में मांग में गिरावट के चलते पेट्रोल-डीजल के रेट्स भी कम हुए हैं।

आ सकती है और गिरावट


पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आने की उम्‍मीद है. क्‍योंकि कोरोना (Coronavirus) का कहर गहराने से कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट आई है. बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव 40 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है, जोकि जून के बाद का सबसे निचला स्तर है. भारत बड़े पैमाने पर ब्रेंट क्रूड का ही आयात करता है।

हर दिन 6 बजे जारी होते हैं नए रेट्स


रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

इस तरह चेक करें 42 शहरों का भाव


पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
हमरNews

No comments:

Post a Comment