News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, September 9, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: चाँपा में गला दबाकर कर दी अपनी प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़: चाँपा में गला दबाकर कर दी अपनी प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हमरNews:
जांजगीर जिला के चांपा के जगदल्ला मोहल्ले में किराए के मकान पर रहने वाला युवक के द्वारा दिल दहला देने वाले वारदात को अंजाम दिया गया है, उसने अपने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार का लिया है पुलिसकर्मियों के द्वारा मृतक के परिजनों से संपर्क कर मृतक युवती के संबंध में जानकारी दी गई एवं मृत शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी संदीप चौधरी पेंड्रा इलाके का रहने वाला है जिसका गांव के ही मीना भाटिया नामक युवती से लगभग 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, युवती के परिजनों को भी इस बात की जानकारी मिल चुकी थी जिस पर उन्होंने मीना भाटिया को संदीप चौधरी के पास रहने हेतु छोड़ दिया था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार का लिया है पुलिसकर्मियों के द्वारा मृतक के परिजनों से संपर्क कर मृतक युवती के संबंध में जानकारी दी गई एवं मृत शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।

संदीप चौधरी एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है जिस पर वह चांपा के जगदल्ला मोहल्ले पर एक किराए के मकान में रहता था एवं प्रेमिका मीना भाटिया अपने गांव में ही रहती थी, 1 दिन पहले ही मीना भाटिया अपने प्रेमी संदीप चौधरी से मिलने चांपा संदीप चौधरी के किराए के मकान पर पहुंची थी, जिस पर मीना भाटिया एवं संदीप चौधरी के बीच विवाह को लेकर आपस में अनबन होने लगी एवं आरोपी संदीप चौधरी के द्वारा अपनी प्रेमिका मीना भाटिया का गला दबाकर हत्या कर दिया गया।


इस हत्या के संबंध में आरोपी संदीप चौधरी से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ की आरोपी संदीप चौधरी की प्रेमिका मीना भाटिया मुझसे तत्काल विवाह करने हेतु दबाव बना रही थी जिस पर इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगी एवं झगड़ा इतना बढ़ गया की संदीप चौधरी क्रोध में आकर मीना भाटिया की गले को बलपूर्वक दबा दिया जिससे मौके पर ही प्रेमिका की मौत हो गई।
हमरNews

No comments:

Post a Comment