हमरNews:
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के मॉडल टाउन थाना इलाके में पुलिस को सूचना मिली कि एक पार्क के बाहर सड़क के किनारे बंद बोरे में एक अज्ञात शख्स की लाश पड़ी है। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले तमाम राहगीरों का एक-एक कर के यहां जमावड़ा लग गया और लोगों ने अपने फोन से इस अज्ञात शव की वीडियो बनाने शुरू कर दिया।
हर शख्स के चेहरे पर चिंता और दिमाग में सवाल यही रहे थे कि आखिरकार ये अज्ञात शव किसका है ये बोरे बंद डेड बॉडी किसकी है। ये आदमी है या महिला आखिर कौन है, जिसने इस शख्स की हत्या कर बोरे में बंद कर के इस शव को यहां ठिकाने लगाया। हर आदमी को बंद बोरे में लाश की हकीकत जानने की उत्सुकता थी।
बोरे से निकलकर युवक बोला - नींद खराब कर दी
काफी इंतजार के बात पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू करते हुए इस शख्स के चेहर से बोरा हटाया। फिर जो हुआ उसे देखकर पुलिस ही नहीं वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया। इसके बाद अपना मुंह फेरकर चलता बना। दरअसल, जब पुलिस ने इस डेडबॉडी का चेहरा देखने की कोशिश की और बोरे का मुंह खोला तो ये मुर्दा जिंदा हो उठा और नशीली आंखों से बोला ‘नींद खराब कर दी’।
नशा करके बोरे के अंदर सो गया था युवक
दिल्ली पुलिस की मानें तो ये शख्स मॉडल टाउन स्लम एरिया में रहता है। शख्स कबाड़ का काम करता है और नशे का आदी है। ये कबाड़ के लिए घर से निकला था। शाम के समय युवक ने नशा किया और पार्क के बाहर इसी बोरे के अंदर घुस कर सो गया। पूरी रात गुजरने के बाद युवक सुबह और फिर दिन निकलने के बाद तक गहरी नींद में सोता रहा।
जब लोगों की नजर पड़ी तो उन्हें लगा कि यह किसी की डेडबॉडी है, जिसे किसी ने यहां लाकर फेंक दिया है। बता दें, नींद से उठने के बाद युवक बोरे से निकला और अपने रास्ते चलता बना।
हमरNews


No comments:
Post a Comment