हमरNews:
कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण और खतरे को ध्यान में रखते हुए कॉलेजों में परीक्षार्थियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। जिससे परीक्षार्थी अब इस बात को लेकर तनाव में थे कि उत्तपुस्तिका नहीं मिली तो कैसे पर्चा हल करेंगे।
जिसको देखते हुए अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय ने आज नई गाइडलाइन जारी की है जिसमें परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका का प्रथम पृष्ट जिस पर महाविद्यालय का केंद्र क्रमांक लिखा हो महाविद्यालय की वेबसाइट, ईमेल व व्हाट्सएप के जरिये प्राप्त कर सकते है। वही जिन परीक्षार्थियों ने अपने महाविद्यालय से उत्तरपुस्तिका प्राप्त कर ली है, वो उत्तर पुस्तिकाएं भी उत्तर लिखने के लिए मान्य होगा।
साथ ही परीक्षार्थी अपनी कक्षा की संपूर्ण परीक्षा समाप्त होने के बाद पांच दिन तक लिखित उत्तर पुस्तिकाओं को एक लिफाफे में बंद कर डाक के द्वारा कालेज के प्राचार्य के पास जमा करायेंगे।
लिफाफे में परीक्षार्थीयों को अपना नाम, कक्षा का नाम, अपना रोल नंबर, नामांकन नंबर और विषय के नाम स्पष्ट रूप से लिखने होंगे। साथ ही जिन परीक्षार्थियों ने लिखित उत्तर पुस्तिकाएं अपने कालेज में जमा कर दी है वे भी मान्य की जायेगी।
हमरNews


No comments:
Post a Comment