News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, September 19, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: ससुराल वालों से तंग आकर युवक ने दी जान, मरने से पहले बनाया वीडियो..देखें

ब्रेकिंग न्यूज़: ससुराल वालों से तंग आकर युवक ने दी जान, मरने से पहले बनाया वीडियो..देखें

हमरNews:
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने शुक्रवार को पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले युवक ने वीडियो बनाया। इसमें ससुराल वालों पर तंग करने और प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने शुक्रवार को पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 

मरने से पहले युवक ने वीडियो बनाया। इसमें ससुराल वालों पर तंग करने और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। साथ ही अपने पिता की बात नहीं मानने पर उनसे माफी भी मांगी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इमलीपारा (जुनापारा) का है। 

युवक की पहचान स्थानीय निवासी शैलेंद्र रात्रे के रूप में हुई है। पुलिस को दोपहर में बबूल के पेड़ से एक युवक का शव लटके होने की सूचना मिली थी। पुलिस को शैलेंद्र का एक वीडियो भी मिला है। माना जा रहा है कि इसे शैलेंद्र ने खुदकुशी करने से पहले बनाया होगा।


  • तखतपुर के ग्राम इमलीपारा में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या
  • पत्नी और ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, पिता से मांगी माफी

वीडियो में युवक ने कहा- उसका गलत इस्तेमाल कर भगाया
वीडियो में युवक ने अपने पिता से माफी मांगी है। पिता को संबोधित करते हुए युवक ने कहा कि वो जिंदगी से जंग हार गया है। उसने अपने पिता की बात न मानकर उन लड़कियों से शादी की। उनके झांसे में फंसा। उनके कारण नौकरी भी छोड़ दी। उन लोगों ने गलत इस्तेमाल किया। वो लोग गलत थे। मेरा इस्तेमाल कर भगा दिया।
हमरNews

No comments:

Post a Comment