News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, September 5, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: नरियरा में लावारिस खड़ी पिकअप का हुआ खुलासा, गाड़ी छोड़ भागे थे सुपरवाइज़र व ड्राइवर

ब्रेकिंग न्यूज़: नरियरा में लावारिस खड़ी पिकअप का हुआ खुलासा, गाड़ी छोड़ भागे थे सुपरवाइज़र व ड्राइवर

हमरNews:
जांजगीर जिला अकलतरा के नरियरा में कुछ दिन पूर्व लावारिस खड़ी पिकअप का खुलासा मुलमुला पुलिस ने कर दिया है, दरअसल गाड़ी में सुपरवाइज़र व ड्राइवर सामान लाने के नाम से 58100 रुपए लेकर बिलासपुर से निकले थे, और लूट की कहानी रचकर गाड़ी को यही छोड़ कर फरार हो गए थे।

 पुलिस ने सुपरवाइज़र को गिरफ्तार कर लिया है जबकि ड्राइवर फरार है


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वेयर हाउस रोड बिलासपुर निवासी मालिक दीपक पमनानी ने 54102 रुपए और छाबड़ा ट्रेडर्स पथरिया से 4 हजार रुपए लेकर रायपुर से सामान लाने के लिए सिंधी कॉलोनी बिलासपुर निवासी अपने सुपरवाइज़र संजय वाधवानी पिता खेमचंद उम्र 46 वर्ष को भेजा था।

 संजय वाधवानी तिफरा बिलासपुर निवासी ड्राइवर भोला साव पिता केसर के साथ मालिक दीपक के छोटा हाथी सीजी 13 बी 8301 को लेकर सामान लेने रायपुर रवाना हुए रास्ते में पैसे को देखकर दोनों की नियत डोली और लूट की कहानी रच डाली दोनों इधर उधर शिवरीनारायण से घुमाते हुए ग्राम 
नरियरा के नहर के पास पहुंचे थे और गाड़ी खड़ीकर फरार हो गए थे।
ब्रेकिंग न्यूज़: नरियरा में लावारिस खड़ी पिकअप का हुआ खुलासा, गाड़ी छोड़ भागे थे सुपरवाइज़र व ड्राइवर

सुपरवाइज़र संजय वाधवानी ने अपने मालिक दीपक पमनानी को बताया कि भोला साव मेरे पैसे लूट कर भाग गया है, जिस पर दीपक ने मुलमुला थाना में शिकायत दर्ज़ कराई थी।
पुलिस ने सुपरवाइजर संजय वाधवानी से बारीकी से पूछताछ की तो उसने बताया की दोनों ने मिलकर आपस में पैसे को बांट लिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ धारा 406 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है

आरोपी संजय वाधवानी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि भोला साव फरार है संजय वाधवानी के कब्जे से 3000 बरामद किया गया है शेष राशि 26000 को खर्च कर देना कबूल किया गया है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment