News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, September 5, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: पति और पत्नी के विवाहेत्तर संबंधों को लेकर एक अनोखा मामला, पत्नी से मांग रहा है छोटी बेटी को 10 साल पालने का खर्च

ब्रेकिंग न्यूज़: पति और पत्नी के विवाहेत्तर संबंधों को लेकर एक अनोखा मामला, पत्नी से मांग रहा है छोटी बेटी को 10 साल पालने का खर्च

हमरNews:
मध्य प्रदेश में एक पति और पत्नी के विवाहेत्तर संबंधों को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। शादी के 27 बाद पति ने पत्नी पर विवाहेत्तर संबंध का आरोप लगाते हुए उसे घर से निकाल दिया है। इसी के साथ ही तलाक का नोटिस भी भेजा है।

बेटी से करेगा 10 साल पालने की भरपाई

पत्नी को घर से निकालने के बावजूद पति ने अपनी बेटी को अपने पास यह कहकर रख लिया कि 10 साल पालने में उसका जो खर्चा हुआ है, उसकी भरपाई भी बेटी से करेगा। इसके पहले उसने बेटी का डीएनए टेस्ट कराया था।

महिला ने इसकी शिकायत जिला विधिक प्राधिकरण में करते हुए कहा है कि जब पति बेटी का पिता बनने को तैयार ही नहीं है, तो वह उसे क्यों रखे है। ऐसे में  काउंसलिंग में दोनों पक्षों में समझौता नहीं होने पर प्राधिकरण ने मामला कोर्ट में भेज दिया है।

पति ने तैयार करवाई झूठी DNA रिपोर्ट    


महिला ने शिकायत की है कि उसकी शादी को 27 साल हो गए हैं। पति हमेशा प्रताड़ित करता था। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें बेटा 26 साल का है, जबकि बड़ी बेटी 16 और छोटी 10 साल की है। पति ने प्राइवेट लैब से झूठी डीएनए रिपोर्ट तैयार करवाकर उसके चरित्र पर लांछन लगाते हुए कहा है कि छोटी बेटी उसकी नहीं है।

पति ने बेटी को बताया कि मां का चरित्र ठीक नहीं है। इसलिए घर से निकाला। 


मां को डर है कि बेटी के साथ पति कोई अनहोनी न कर दे।

वैशाली पवार, महिला की एडवोकेट काउंसलिंग कर समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सुलह नहीं हो सकी। इस कारण प्रकरण कोर्ट भेज दिया गया है।
संदीप शर्मा, सचिव जिला विधिक प्राधिकरण
हमरNews

No comments:

Post a Comment