हमरNews:
जांजगीर जिला पामगढ़ के ग्राम पंचायत भैसों में सुबह हुई हत्या का राज पिता ने पुलिस के खोला आरोपी पिता मनहरण साहू उम्र 62 ने बताया की उनका बेटा नशे का आदि था।
जिसकी वजह से आए दिन झगड़ा करता रहता था वह अलग घर में रहता था, गुरुवार की दोपहर मृतक आरोपी की 11 वर्षीय नतनिन प्रीति (मृतक की बेटी) को किसी बात को लेकर मारपीट किया प्रीति वहां से भागकर दादा आरोपी मनहरण -दादी माधुरी के घर आ गई।
रात में सभी खाना-खाकर सो रहे थे, तभी मृतक अपने पिता के घर पहुंचा और मेरी बेटी को अपने घर में क्यों रखे हो कहकर गली-गलौच शुरू कर दिया जिसे माता माधुरी सुनकर बाहर निकली, तो मृतक ने अपनी माँ के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया, और जमीन पर घसीट रहा था, इस दौरान वहां पर आरोपी पिता पहुंचा और मारपीट का विरोध किया।
मृतक मानने पर पिता ने वही रखें बांस के डण्डे से मृतक पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई
आज सुबह पिता ने स्वयं गांव के सरपंच, पंच और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद कोटवार के साथ पामगढ़ थाना पहुंच कर पुलिस को इसकी जानकारी दी पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज़ कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
हमरNews


No comments:
Post a Comment