News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, September 4, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़: रायपुर में आनलाइन ठगी, 2 महिलाओं के खाते से 6 लाख रुपए पार

ब्रेकिंग न्यूज़: रायपुर में आनलाइन ठगी, 2 महिलाओं के खाते से 6 लाख रुपए पार

हमरNews:
प्रदेश में आनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं. राजधानी रायपुर में दो महिलाओं से 6 लाख 29 हजार रुपए की ठगी हो गई है। महिला गूगल में अपने अकाउंट की जानकारी जुटा रही थी. इसी दौरान ठगी का शिकार हो गई।

अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर ATM की जानकारी मांगी. 

फिर OTP पूछकर खाते से लाखों रुपए पार कर दिए महिला ने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाना में की है, वहीं दूसरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है. भाठागांव निवासी बुजुर्ग महिला से ठगों ने झाँसा देकर एटीएम नंबर व ओटीटी पूछकर 2 लाख 9 हजार रुपए निकाल लिए।

जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा निवासी 44 वर्षीय सीमा सिंह कौर ने एक सितंबर को गूगल से एक्सीस बैंक नंबर एकाउण्ट डिटेल की जानकारी के लिए फोन किया लेकिन लगा नहीं. इसके कुछ देर बाद एक मोबाइल नंबर से अज्ञात व्यक्ति महिला के पास फोन कर बोला कि मैं एक्सिस बैंक से बोल रहा हूं, आपने फोन किया था. तब पीड़िता ने उससे एकाउंट डिटेल जानने की बात कही तो ठग ने उससे कहा कि ऑनलाइन शुरू कर रहे हैं, जिससे आप घर बैठे अपना बैंक डिटेल जान पाएंगे।
इसके लिए उसने एक फार्म भेजा, जिससे एटीएम नंबर एवं बैंक एकाउण्ट नंबर भरने को कहा, जिस पर पीड़िता ने उसे भर दिया. फिर पीड़ित महिला ने उस अज्ञात व्यक्ति से एक माह का एकाउंट डिटेल मांगा इसके बाद उसके पास एक ओटीपी आया..इसके बाद एकाउण्ट शुरू करने के लिए पांच मिनट बाद ठग ने पीड़ित महिला के फोन को रिचार्ज किया जिसमें 49 रूपये का ट्राजेक्सन id 433948496 था.

महिला द्वारा पूछने पर उसने कहा कि कोरोना की वजह से मैसेज कर रहे हैं और बोला कि पांच मिनट में आपका आनलाईन बैंकिंग चालू हो जाएगा और यह भी पूछा कि किसी और बैंक में आनलाईन बैंकिग उपयोग करती हैं क्या? तो पीड़ित महिला ने मना किया तो वो बोला मै शुरू कर देता हूं।
कुछ समय बाद महिला के बैंक आफ बडौदा एकाउण्ट से 50 हजार रुपये निकल गए. पैसे निकलने पर जब महिला ने अज्ञात आरोपी से पूछा कि आप मेरे बैंक आफ बडौदा बैंक के एकाउण्ट से कैसे पैसे निकाल रहे हो तो वह बोला कि आपके मोबाईल में जो भी नेट बैंक कनेक्ट होगा, हमारा नेट वेरीफिकेशन के लिए उसमें कनेक्ट हो जाता है पांच मिनट बाद दूसरा मैसेज आएगा और पैसा वापस आ जाएगा लेकिन महिला के खाते में पैसा वापस नही आया।
हमरNews

No comments:

Post a Comment