News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, September 22, 2020

वारदात: युवक की देर रात हत्या, जब तक मौत नहीं हुई टंगिये से चेहरे पर करते रहे वार

वारदात: युवक की देर रात हत्या, जब तक मौत नहीं हुई टंगिये से चेहरे पर करते रहे वार

हमरNews:
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सोमवार देर रात बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी, इस दौरान बदमाशों ने बहुत क्रूरता दिखाई। जब तक युवक की मौत नहीं हो गई, टंगिये से उसके चेहरे पर वार करते रहे। इस दौरान उसके साथी पर हमला किया उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।


  • युवक की पहचान स्टेशन पारा निवासी परवेज खान (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात को 5-6 बदमाशों ने हमला किया है।
  • युवक की पहचान स्टेशन पारा निवासी परवेज खान (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात को 5-6 बदमाशों ने हमला किया है।


जानकारी के मुताबिक, कंचन बाघ क्षेत्र में पानी की टंकी के पास देर रात करीब 11 बजे युवक की हत्या कर दी। युवक की पहचान स्टेशन पारा निवासी परवेज खान (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात को 5-6 बदमाशों ने हमला किया है। इस दौरान टंगिये और पत्थर से चेहरे पर कई वार किए गए। इसके चलते उसकी शिनाख्त होने में भी परेशानी हुई।



  • कोतवाली क्षेत्र के कंचनबाघ क्षेत्र में हुई वारदात, साथी युवक गंभीर रूप से घायल
  • पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका, मौके पर पुलिस को एक कार भी बरामद हुई



युवक का दोस्त सदमे में, मौके पर एक कार भी मिली
सीएसपी एमएस चंद्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी कर और जानकारी जुटा रही है। परवेज का साथी की हालत गंभीर होने के साथ वह काफी सदमे में है।
ऐसे में पुलिस उससे कुछ खास पूछताछ नहीं कर सकी है। पुलिस को एक कार भी मौके पर मिली है। इसके मालिक का नाम राजा श्रीवास सामने आ रहा है।
हमरNews

No comments:

Post a Comment