News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, September 22, 2020

बिग ब्रेकिंग: लॉकडाउन में बाहर निकलने वाले Emergency साबित नहीं कर पाएं तो FIR और गाड़ी भी होगी जब्त

बिग ब्रेकिंग: लॉकडाउन में बाहर निकलने वाले Emergency साबित नहीं कर पाएं तो FIR और गाड़ी भी होगी जब्त

हमरNews:
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शहर में एक बार फिर लॉकडाउन लगने जा रहा है। इस बार पुलिस थोड़ा ज्यादा सख्ती करेगी। लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलने वाले अगर बाहर निकलने का कोई इमरजेंसी साबित नहीं कर पाए, तो उनके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया जाएगा। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को जब्त कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इसके लिए पुलिस ने शहर के सभी प्रवेश मार्ग और बाहर जाने वाले रास्ते में चेकिंग पाइंट बनाए हैं। 

इनमें पुलिस जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा प्रमुख चौक-चौराहों पर भी पुलिस जवान तैनात रहेंगे, जो वहां से गुजरने वालों से पूछताछ करेंगे।उल्लेखनीय है कि 21 से 28 सितंबर तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान मेडिकल इमरजेंसी के अलावा अन्य गतिविधियां बंद रहेंगी।

शहर भर में 45 चेकिंग पाइंट लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस ने अलग-अलग जगह 45 चेकिंग पाइंट बनाए हैं। इसके अलावा शहर की सीमा से लगे 10 एंट्री पाइंट हैं, जहां से अनावश्यक रूप से आने-जाने वालों को रोका जाएगा। और जांच की जाएगी।


  • पुलिस की अपील कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन का पूर्णता: पालन करें। 
  • अनावश्यक घर से बाहर न निकले। 
  • और न ही भीड़ लगाए। 
  • केवल मेडिकल इमरजेंसी होने पर ही बाहर निकले। 
  • कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस का सहयोग करें।



लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। बाहर निकलने वालों को पुलिस रोकेगी। इस दौरान उनसे बाहर निकलने का कारण पूछा जाएगा। इमरजेंसी साबित होने पर ही उन्हें जाने दिया जाएगा। अन्यथा पुलिस कार्रवाई करेगी।
हमरNews

No comments:

Post a Comment